Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

शिक्षिका विजयलक्ष्मी शर्मा का जिला परिषद करेगी सम्मान, ग्रामीणों ने किया शिक्षिका का स्वागत

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

भारत भूमि (किशनगढ़) – खोड़ा गणेश जी स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका विजयलक्ष्मी शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला परिषद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर के राजीव गांधी सभागार में प्रदान किया जाएगा।

विजयलक्ष्मी शर्मा को यह सम्मान विद्यार्थियों को पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराने, पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों, और स्कूल के परीक्षा परिणामों को 100% तक पहुँचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया जा रहा है। उनके समर्पण और जनसेवा के कार्यों ने ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर ला दी है।

ग्रामीणों ने किया शिक्षिका का जोरदार स्वागत

जिला परिषद द्वारा सम्मान की घोषणा होते ही, ग्रामीणों ने शिक्षिका विजयलक्ष्मी शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का वादा भी किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य रतन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि मैडम ने गांव का नाम रोशन किया है। स्वागत करने वालों में अनीता राठौड़, डॉ. सरोज चौधरी, अंकिता वैष्णव, आशा, प्रियंका रावत, रीना देवी, मांगी देवी, रामदेव सैनी, प्रवीण वैष्णव, गिरधारी देवासी, मदन देवासी, भंवर सिंह राठौड़, छोटू सिंह राठौड़, विक्की वैष्णव, महावीर सिंह, और अन्य ग्रामीण मौजूद थे। विजयलक्ष्मी शर्मा का यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है, जिसने पूरे समुदाय को प्रेरित किया है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।