नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नसीराबाद सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली लोकल बसें बन्द हो जाने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को सामाजिक कार्य कर्ता जितेंद्र सिंह राजेन्द्र सिंह हेमंत कुमार शैलेन्द्र कुमार के साथ स्थानीय उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव को मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नसीराबाद अजमेर के बीच तथा नसीराबाद बाघसूरी सहित अन्य रूटों पर लोकल बसें चलाए जाने की मांग की और चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र ही परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न रूटों पर लोकल बसें नहीं शुरू की गई तो ग्रामीणों द्वारा आंदोलन करने के मौलिक अधिकारों का प्रयोग किया जाएगा
