नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) सोहनी देवी नारी सशक्तिकरण अभियान एवं श्री माहेश्वरी समाज संस्था नसीराबाद के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 13 व 14 सितम्बर को गांधी चौक क्षेत्र स्थित माहेश्वरी भवन में 2दिवसीय चिकित्सा एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा समाज के ललित राठी ने बताया कि इस 2दिवसीय शिविर के दौरान सरकारी जन कल्याण योजनाओं के निःशुल्क कार्ड बनाए जाएंगे, साथ ही घुटनों के दर्द एवं प्रत्यारोपण की निःशुल्क जांच तथा ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, साथ ही गर्दन दर्द, कमर दर्द स्लिप डिस्क, कूल्हों एड़ी कंधों के दर्द, लकवा नस दबना, स्पाइन कार्ड इंजरी, हेड इंजरी, फ्रैक्चर के बाद होने वाली समस्याओं के निदान हेतु परामर्श व फिजियोथैरेपी चिकित्सा निःशुल्क परामर्श व उपचार आदि की सुविधाएं जांच के बाद चयनित रोगियों को प्रदान की जाएगी शिविर में 13 सितंबर 2025को डाक्टर पंकज लखोटिया, तथा प्रतुल जैन सेवाएं प्रदान करेंगे संस्था के सचिव ललित राठी ने बताया कि भीड़ से बचने के लिए इच्छुक रोगी 11 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें इसके लिए वह चल रहे इलाज की पर्ची और अपना आधार कार्ड जरूर ले कर आए और ललित राठी 9829874011, समन्वयक विजय तेला 7737191315, तथा शील काबरा 8302379123 से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन बाबत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं राठी ने बताया कि इस शिविर में चयनित हुए रोगियों का निःशुल्क आपरेशन हो सकेगा , शिविर को लेकर व्यापक प्रचार किया जा रहा है
ब्रेकिंग
