Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीनगर व पीसांगन द्वारा शुरू किया गया “वोट चोर गद्दी छोड़ “का हस्ताक्षर अभियान _

 

कांग्रेस के युवा नेता शिवप्रकाश गुर्जर की अगुवाई में विधानसभा स्तर पर आरम्भ किया गया हस्ताक्षर अभियान 

 

नसीराबाद (भारत भुमि) विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीनगर और पीसांगन द्वारा कांग्रेस के युवा नेता और वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में शनिवार को विधानसभा स्तर पर
“वोट चोर गद्दी छोड़”  के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत फ्राम जी चौक स्थित जीडी टॉवर में की गई, इस मौके पर सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे, अभियान के प्रभारी इकबाल खान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की इस मौके पर के युवा कांग्रेसी नेता शिव प्रकाश गुर्जर ने बताया कि अब भारतीय जनता पार्टी की वोटो की चोरी धीरे-धीरे सबके सामने आ रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले कई चुनावो में वोटो की धांधली कर चुनाव जीते हैं, और इसमें कोई संशय नहीं है की 2023 का नसीराबाद विधानसभा का चुनाव भी बीजेपी ने धांधली करके ही जीता हो शिव प्रकाश गुर्जर ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, जैसे-जैसे हमारे नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग से सवाल कर रहे हैं और वह सबूत के साथ चोरी भी उजागर कर रहे हैं , जबकि चुनाव आयोग जवाब देने से बचता नजर आ रहा है, ग़ौरतलब है की नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में कमजोर पड़ी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को युवा नेता शिवप्रकाश गुर्जर की सक्रियता ने एक बार फिर जोश से भर दिया है, साथ ही शिव प्रकाश गुर्जर नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी को भी खत्म करने में काफ़ी हद तक कामयाब रहे हैं, और वर्तमान समय में नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी नेता गण शिव प्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी व संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर,पीसांगन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश चौहान, नसीराबाद नगर अध्यक्ष मो. हुसैन, पूर्व अध्यक्ष अजय गौड़,योगेश परिहार, श्रीनगर उप प्रधान प्रतिनिधि चमन चीता बुधवाडा सरपंच हनुमान वैष्णव, पूर्व श्रीनगर अध्यक्ष ओंकार गुर्जर, सगीर अहमद, मोसीन खान, वयोवृद्ध नेता भोलाशंकर गर्ग, पूर्व पार्षद श्रवण लाल सुकरिया, सुभाष सांखला, ललित गोविंदानी,प्रदीप कुमावत श्रीनगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवतार कसाना,इक़बाल खत्री,लक्ष्मण सरपंच, प्रकाश सिंह रावत, पूरण उदय सहित श्रीनगर, पीसांगन, नसीराबाद के सैकड़ो कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।