Logo
ब्रेकिंग
नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क... किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...

श्री पुष्कर मेला 2025 की तैयारियों पर संभागीय आयुक्त की समीक्षा बैठक, सफल आयोजन के दिए निर्देश

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री पुष्कर मेला-2025 की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें मेला आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं—सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पशु मेला प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और विकास प्रदर्शनी आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध व समन्वित रूप से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुष्कर मेला एक विश्वस्तरीय आयोजन है, अतः देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को स्वच्छता और सुव्यवस्था का सर्वोत्तम अनुभव मिलना चाहिए। उन्होंने नगर परिषद को सड़कों व घाटों की नियमित सफाई, विद्युत विभाग को ढीले तारों की दुरुस्ती, रसद विभाग को अवैध गैस सिलेंडरों की जांच तथा गृह विभाग को भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और अस्थायी थानों की स्थापना के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग को प्रतिदिन अलग थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और राज्य की लोक संस्कृति प्रदर्शित करने को कहा गया। पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए तीर्थयात्रियों की निजता की रक्षा हेतु स्नान के समय वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध की पालना सख्ती से करवाने, बैरियर पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने और पुलिस सहायता हेतु मोबाइल एप की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि मेला आयोजन सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है और पशुपालकों-व्यापारियों के लिए ऑनलाइन स्थल आवंटन, हेल्प डेस्क, पार्किंग, प्रकाश और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान प्रकाश, ध्वनि और सफाई की उत्तम व्यवस्था तथा विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और राजीविका उत्पादों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा, घाटों और सरोवर क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु चेतावनी संकेत, रेस्क्यू ट्यूब्स और रस्सियों की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में जिला परिषद सीईओ रामप्रकाश, एडीए आयुक्त नित्या के, एडीएम गजेन्द्र सिंह राठौड़, एएसपी डॉ. दीपक कुमार, उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर और पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।