नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय सिंधी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव दिनांक 29 नवंबर शनिवार से 3 दिसंबर बुधवार तक श्री प्रेम प्रकाश मण्डलाध्यक्ष सत्गुरु स्वामी भगतप्रकाश महाराज की पावन अध्यक्षता में मनाया जायेगा वार्षिकोत्सव में अलग अलग शहरों से संतों महात्माओं का भी पदार्पण होगा सेवा मण्डली के अनुसार शनिवार 29 नवंबर को प्रातः 8 बजे श्री मदभगवत् गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठो का आरंभ होगा एवं वार्षिकोत्सव की शुरुआत की जायेगी। प्रति दिन प्रातः 8 से 10 व शाम 5 से 8 अलग अलग शहरों से आये संतों द्वारा सत्संग प्रवचन। 2 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 9 बजे कृपाल भवन पर पूज्य गुरु महाराज एवं संत मण्डली का मंगल आगमन एवं समाज द्वारा ढोल शहनाई के साथ स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात् आश्रम पर हवन की पूर्णाहुति होगी, आश्रम के शिखर पर ध्वजावंदन कर आरती के बाद संतों व गुरु महाराज द्वारा सत्संग प्रवचन एवं सभी प्रेमियों व मेहमानों के लिए भण्डारा प्रसाद आयोजित होगा,शाम को 5 से 8 बजे तक संतों व गुरु महाराज जी द्वारा प्रवचन एवं सत्संग तत्पश्चात् प्रसाद वितरण होगा दूसरे दिन 3 दिसंबर बुधवार को प्रातः 9 बजे से प्रार्थना, संत मण्डली एवं गुरु महाराज जी द्वारा सत्संग प्रवचन एवं वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रखे गये पाठो का भोग,आरती होगी व श्री गुरु महाराज जी द्वारा पल्लव पाकर वार्षिकोत्सव का समापन होगा तत्पश्चात् आम भण्डारा प्रसाद का आयोजन होगा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वार्षिकोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर संत दर्शन एवं सत्संग सुन आपने जीवन को कृतार्थ करे।
