नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उच्चाधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश पर सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्र में पैदल मार्च किया इसमौके पर सिटी थाना प्रभारी अनिल देव कल्ला मय जाप्ता मौजूद रहे पुलिस कर्मियों ने जगह जगह सड़को पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए और वाहन चालकों को हिदायत दी गई साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू करने बाबत नियमों की पालना के लिए भी निर्देशित किया गया
