Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव का समापन

“नर तन सम नहिं कबनेउ देही। जीव चराचर जांचत जेही।।”
स्वामी भगतप्रकाश जी महाराज

 नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) सिन्धी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में चल रहे वार्षिकोत्सव के पाँचवे दिन प्रातः काल में भगवान झूलेलाल जी की प्रभात फेरी का आश्रम पर आगमन हुआ व संतों द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत कर अरदास की गई एवं प्रातः 8 बजे मंदिर में विराजमान भगवान श्री लक्ष्मीनारायण, भगवान भोलेनाथ, सतगुरु टेऊँराम जी महाराज व विर्जमान गुरुदेवों की प्रतिमाओं का पूजन हुआ व नवीन वस्त्र अलंकार व शृंगार किया गया। तत्पश्चात प्रभु प्रार्थना से सत्संग सभा की शुरुआत हुई सभी संतों के सत्संग के पश्चात स्वामी जी द्वारा प्रवचन हुए जिसने स्वामी जी ने बताया कि “नर तन सम नहिं कबनेउ देही। जीव चराचर जांचत जेही।।” जिसके आदेश पर सूरज वायु और पंचों तत्व चल रहे वो प्रभु परमात्मा की शक्ति है इंसान सोचता है कि सब वो ही कर रहा है पर इस पाँच तत्व की देही में परम तत्त्व परमात्मा का अंश है सब करने करने वाला वह प्रभु परमात्मा है। उस प्रभु परमात्मा ने हमे इंसान की योनि दी उसका कदर ना करके हमने सारे स्वास व्यर्थ में गवाये उसी कारण संत गुरु इस जगत में उस प्रभु परमात्मा के दी हुई मनुष्य देही का मूल्य बता कर उस प्रभु परमात्मा से जोड़ते है व हमारे कष्टों का अंत करते है। प्रवचन के पश्चात वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रखे श्री मद भगवत् गीता व श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठो का भोग हुआ। तत्पश्चात् स्वामी जी द्वारा पल्लव पाकर उत्सव की समाप्ती हुई। स्वामी टेऊँराम जी के धूनी पर सारी संगत नाचने व झूमने लगे आम भण्डारे के साथ कार्यक्रम समाप्त हुए।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।