Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

फ्रामजी चौक क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा: सीईओ डॉ. गुप्ता

परिषद कार्मिकों ने काटे गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के चालान 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने मंगलवार शाम को फ्रामजी चौक क्षेत्र में घूम कर जायजा लिया तो अनेक दुकानदारो का सामान फुटपाथ पर रखा दिखाई दिया साथ ही आसपास गंदगी फैली हुईं दिखाई दी जिस पर पहले तो छावनी परिषद के कार्मिकों ने उन जिद्दी टाईप के दुकानदारों को कचरा पात्र रखने हेतु फटकार लगाई और फिर सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता के निर्देश पर सफाई निरीक्षक रवि प्रकाश  को मोके पर चालान के निदेश दिए  डॉक्टर गुप्ता ने आमजन के चलने हेतु बनाए गए फुटपाथ पर गंदगी नहीं फैलाने अतिक्रमण कर सामान नहीं रखने की कुछ दुकानदारों को सख्त हिदायत दी और चेताया कि बार बार मना करने पर भी दुकानदारों ने अपनी आदत नहीं बदली तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी इस लिए दुकान के सामने गंदगी नहीं करने और फुटपाथ पर सामान रखना बन्द करने को कहा इस अवसर पर करीब आधा दर्जन  दुकानदारों के चालान काट कर जुर्माना किया गया जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।