Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने किया विभिन्न विभागों का दौरा कर किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश

  सरकारी कार्यालयों में अनेक कार्मिक पाए गए गैरहाजिर 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) कार्यालय समय में उपखण्ड द्वारा नसीराबाद शहर के विभिन्न राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया, इस मौके पर सरकारी विभागों में कार्यरत अनेक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के न समय विभिन्न राजकीय कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका जांचने पर पाया गया कि तहसील नसीराबाद में 02 कार्मिक, उपकोषाधिकारी कार्यालय में 01 कार्मिक, राजस्थान पथ परिवहन निगम कार्यालय में ताला लगा पाया गया जहां पर कोई भी कार्मिक उपस्थिति नहीं मिला वहीं, अधिशाषी अभियंता कार्यालय, विद्युत विभाग में 03 कार्मिक, सहायक व कनिष्ठ अभियंता, विद्युत विभाग में कुल 14 कार्मिक, राजकीय चिकित्सालय नसीराबाद में 01 कार्मिक कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये। विभिन्न राजकीय कार्यालय में कार्यालय में प्रातः समय पर समस्त अनुपस्थित अधिकारीगण/कार्मिकों के विरूद्व सुसंगत अनुशासनात्मक कार्यवाही नियमानुसार अमल में लायी जा रही है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।