Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

कड़े मुकाबले में आशीष अजमेरा ने मारी बाज़ी, अध्यक्ष पद हासिल

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद हेतु शुक्रवार को संपन्न चुनाव हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष अजमेरा निर्वाचित घोषित किए आशीष अजमेरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फारूख खत्री को चार मतों से पराजित किया शुक्रवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में चुनाव अधिकारी सुख देव चौधरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज यादव फिरोज खान और रविन्द्र शर्मा की देख रेख में मतदान संपन्न हुआ जिसमे चतुष्कोणीय मुक़ाबले में महेश मेहरा राजेश सुकरिया,फ़ारूख़ खत्री और आशीष अजमेरा के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुक़ाबला हुआ जिसमें आशीष अजमेरा ने सभी तीनों उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए बाजी मारी और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फ़ारूख़ खत्री को चार मतों से पराजित कर जीत हासिल की उन्हें कुल 35 वोट मिले जबकि फ़ारूख़ खत्री को 31  वोट ही प्राप्त हुए अन्य उम्मीदवारो राजेश सुकरिया और महेश मेहरा को क्रमश: 16 ,16 वोट ही हासिल हुए इस प्रकार आशीष मेहरा को विजयी घोषित किया गया उल्लेखनीय है कि पूर्व में अजमेरा बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।