70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों का किया जाएगा सम्मान
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राजस्थान पेंसनर्स समाज का सम्मान समारोह कल सोमवार को स्थानीय गांधी चौक स्थित आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला परिसर में राजस्थान पेन्सनर्स समाज के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह की अध्यक्षता में मनाया जाएगा, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपखण्ड अधिकारी देवी लाल यादव,छावनी परिषद के सीईओ डॉ नितिश गुप्ता,राजकीय चिकित्सालय के प्रभारी डॉ विनायक गौड़, और ठेकेदार राजेश शर्मा व पेन्सनर्ससमाज के जिला संरक्षक के सी टेलर, पूर्व पार्षद रोहितास शर्मा होंगे समारोह के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ पेंसनर्स को सम्मानित किया जाएगा,सम्मान समारोह सुबह दस बजे आरंभ होगा जिसमे पेंसनर्स समाज को सहयोग देने भामाशाहो,समाज सेवियों और मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा
