Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

विकास की दिशा में एक और कदम — सुतरखाना में नव निर्मित सड़क का लोकार्पण, नेहरू पार्क का जीर्णोद्धार बाद उद्घाटन।

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद द्वारा गांधी चौक पर जीर्णोद्धार किए गए नेहरू पार्क और सुतर खाना मोहल्ले में गुर्जर धर्मशाला से लेकर मेजर कमलेश प्रसाद स्कूल तक बनाई गई नव निर्मित सड़क का उद्घाटन आज छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार,सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता और नागरिक क्षेत्र के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार गदिया की मौजूदगी में किया गया इस मौके पर बोलते हुए ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने कहा कि नसीराबाद में विगत दो सालों में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं जो हर तरफ़ नज़र आ रहे हैं अब नसीराबाद वासियों की ज़िम्मेदारी है कि वापस अतिक्रमण नहीं होने दें और नगर के विकास में छावनी परिषद का सहयोग करें तभी आने वाली पीढ़ी को सुंदर स्वच्छ और विकास शील नगर मिल सकेगा,छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ नितिश गुप्ता ने कहा कि पहले हमने नगर के नार्थ में सरदार पटेल उद्यान का विकास किया था अब साउथ एरिया गांधी चौकमें नेहरू पार्क का सौन्दरीकरण कर लोकार्पण किया जा रहा है इसमें ओपन जिम गाजिबो वॉकिंग ट्रेक आदि सुविधाएं शामिल हैं जिनका लाभ क्षेत्र वासियो को मिलेगा इसी प्रकार आज सुत् र खाना स्थित गुर्जर धर्मशाला से मेजर कमलेश प्रसाद स्कूल तक की सड़क का उद्घाटन किया जा रहा है यह सड़क हमारे कार्य काल की सबसे बड़ी और चौड़ी सड़क है इसके बन जाने से क्षेत्र में कचरा संग्रहण डोर टू डोर हो सकेगा साथ ही यहां के बच्चों को भी खेलने हेतु पर्याप्त स्थान मिल सकेगा इसके निर्माण में 24 लाख 60 हजार रुपये की लागत आई है अब आपसभी की ज़िम्मेदारी है की नागरिक सुविधाएं सुरक्षित रहे और सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो क्योंकि विकास तभी संभव हो सकता है जब अवैध अतिक्रमण खत्म हो इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव,पूर्व पार्षद रोहिताश्व शर्मा ,एडवोकेट नवाब कुरैशी ,सहित छावनी परिषद का स्टाफ मौजूद रहा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।