नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवारीय मेले में धाम के उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम बाबा भैरव व माँ कालिका की विधिवत पूजा अर्चना कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा की इसी दौरान सुजानगढ़ के कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा मसानिया भैरव धाम में मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर महाराज के करकमलों द्वारा नववर्ष के नए कैलेंडर का विमोचन किया गया महाराज ने कार्यक्रम के दौरान सुजानगढ़ के कार्यकर्ताओं सुजानगढ़ के गोपालपुरा सरपंच सविता राठी, पूर्व सरपंच केशर सिंह, डॉ अक्षय राठी, डॉ ईशा गुर्जर, गणपतदास स्वामी, चंद्रप्रकाश, तिलोक, अजय बुडानिया, सतीश सेन आदि की सराहना करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ता समाज और धर्म के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहते हैं कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन और श्रद्धालु गण उपस्थित रहे जिन्होंने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।महाराज ने सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तंभ की 22वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धाम के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण -----
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी
श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव
बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र
ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल
जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर
सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं
