छावनी परिषद के पूर्व पार्षद, नृसिंह गौशाला के प्रबंधक एवं समाजसेवी कन्हैयालाल का निधन, शहर में शोक की लहर।
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के पूर्व पार्षद नृसिंह गौशाला के प्रबन्धक गौ सेवक एवं समाज सेवी कन्हैयालाल चन्दनानी का रविवार को आकस्मिक देहावसान हो गया वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे चंदनानी का अंतिम संस्कार रविवार शाम को रामसर रोड स्थित मोक्ष धाम में कर दिया गया स्व:कन्हैयालाल चन्दनानी एक स्वच्छ छवि वाले जन प्रतिनिधि थे और छावनी परिषद के पार्षद के रूप में क्षेत्र में उनका कार्य काल उल्लेखनीय रहा था वहीं स्व;चंदनानी की पहचान मुख्य रूप से गौसेवक के रूप थी उन्होंने रामसर रोड स्थित मोक्ष धाम के निकट स्थित नृसिंह गौशाला में बतौर प्रबंधक काफी लम्बे समय तक अपनी सेवाएं देने के साथ ही अपने अथक परिश्रम से गौशाला की काया पलट दी थी और अपने मृदु स्वभाव तथा मिलन सारिता के कारण नगर में काफी लोक प्रिय थे वह अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं नगर वासियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किया है
