Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

जल्द ही मुहैय्या हो जायेगा पंक्षियों को ” दयार “(आशियाना)

  एक या दो फ़रवरी को होगा लोकार्पण __

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में निर्माणाधीन पखेरूओं का आशियाना पूरा होने वाला और एक या दो फ़रवरी को प्रतीक्षारत पंछियों को आवास सुलभ होने की उम्मीद है पटेल उद्यान में परिंदों के टॉवर का निर्माण करने वाले पशु पक्षी प्रेमी एवं समाजसेवी हंसराज कोठारी ने बताया कि चार लाख रुपए की अनुमानित लागत से बनाया जाने वाला यह पक्षी आशियाना जन सहयोग से बनाया जा रहा है यह पंछी टॉवर चार माले का होगा जिसमें पंछियों के रहने की व्यवस्था की जा रही है और टावर के ऊपर लगा मोर चारों तरफ घूमता हुआ दिखाई देगा  इस टॉवर को गुजरात से आए कारीगर/कार्मिक बड़ी मेहनत से तैयार कर रहे हैं और नगर के भामाशाहों और समाज सेवियों द्वारा वांछित आर्थिक सहयोग बराबर प्राप्त होने से पंछी टॉवर के निर्माण निर्विघ्न रूप से किया जा रहा है इस बहु मंजिले पक्षी आशियाना में सैकड़ों पंछी मौसम की मार और शत्रुओं के ख़ौफ़ से महफूज़ होकर जीवन यापन कर सकेंगे लोकार्पण के समय आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों के नाम का बैनर टांगे जाने का विचार है ताकि अन्य भामाशाहों को भी जीव हितकारी कार्यों में सहभागिता करने की प्रेरणा मिले और दूसरे स्थानों पर भी ऐसे पंछी टॉवर लगाए जाए छावनी परिषद सीईओ डॉ नितिश गुप्ता के निर्देश पर पटेल उद्यान में पंछी टॉवर (आशियाना) का निर्माण किया गया है जो इस युवा अधिकारी के नैसर्गिक सौंदर्यीकरण के प्रति रुचि संवेदनशीलता और जीव सेवा के भाव को दर्शाती है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।