Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर में गुप्त नवरात्रि पर चल रहे अखण्ड रामायण पाठ का हवन यज्ञ के साथ हुआ समापन

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) उपखंड क्षेत्र अन्तर्गत देराठू ग्राम स्थित श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में गुप्त नवरात्रि के दौरान आयोजित अखण्ड रामायण पाठ का बुधवार को हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ श्री बाला जी मन्दिर के पुजारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर में हर वर्ष चार नवरात्रि होते हैं जिसमें दो गुप्त व दो प्रकट नवरात्रि इस अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ भक्तों के सहयोग से चलाया गया। बालाजी धाम में स्थापित प्रतिमा चमत्कारी व भक्तों के मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली होने से यहां मंगलवार – शनिवार के साथ अन्य दिनों में भी दर्शानार्थियों की भीड़ लगी रहती है। पुजारी वैष्णव ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बालाजी महाराज के चोला चढ़ाने के साथ फुलों से श्रृंगार किया गया था। बुधवार को नवरात्री समापन पर हवन यज्ञ किया गया। पाठ सोहनदास वैष्णव, ताराचंद भिनाय , भंवरलाल किशनगढ़ , गोपाल वैष्णव केरिया, जगदीश महाराज, सुभाष सोनी, राधे राधे नसीराबाद सहित पुजारी परिवार ने सहयोग प्रदान किया। हवन यज्ञ में सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़, पुखराज चोधरी मगंरी, योगेश जी रिद्धी सिद्धी वाले नसीराबाद, रजत गुप्ता अजमेर, मगंल माली देरांठू, राधाकिशन जाट , बुद्धराम फडौदा, जगदीश भाजी, देरांठू , प्रदीप, प्रवेश राठी अजमेर, दिग्विजय सिंह गुर्जर नसीराबाद, ज्वाला प्रसाद काकांणी रामसर वाले अजमेर, मक्खन चौधरी दिलवाड़ा सहित कई अन्य भक्त गण मोजूद रहें।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।