Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

नसीराबाद में संत रविदास जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई __ शोभायात्रा कलश यात्रा निकाली गई खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) रेगरान विकास समिति, गाड़ी मोहल्ला नसीराबाद के तत्वावधान में संत शिरोमणि संत रविदास जी की 649वींजयंती रविवार को पूरे श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई  इस अवसर पर रेगर समाज की ओर से एक, विशाल कलश यात्रा और भव्य जुलूस निकाला गया जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों युवाओं और रैगर समाज के गणमान्य व्यक्तियों सहित बीजेपी मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा और भाजपा कार्यकर्ताओं तथा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने शामिल होकर सामाजिक सहभागिता निभाई शोभायात्रा नगर के गांधी चौक क्षेत्र स्थित नवलराम जी की बगीची से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार हनुमान चौक फ्राम जी चौक होते हुए रामदेव मंदिर, गाड़ी मोहल्ला पहुंची। यात्रा में महिला कलश यात्रा, ढोल-बैंड, डीजे, बग्घी तथा संत रविदास जी की आकर्षक झांकी शामिल रही। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित अन्य समाजों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ____जुलूस के समापन के बाद संत रविदास जी के चित्र पर दीपदान कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पांचवीं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें जयप्रकाश जाटोलिया की टीम ने 42–29 अंकों से विजय प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि रूपेश दपक्यावर की टीम उपविजेता रही। समाज के समाजसेवियों एवं विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में संत रविदास जी के भजनों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया रुपेश दपक्यावर की टीम 1 पॉइंट से विजय रही जिस के मैन ऑफ़ द मैच रोहित कराड़िया रहे दूसरा मैच जय प्रकाश जाटोलिया और सागर कराड़िया टीम के बिच रहा जिसमे जय प्रकाश जाटोलिया टीम विजय रही जिस के मैंन ऑफ़ द मैच सागर कराड़िया रहे फाइनल मुकाबला जय प्रकाश जाटोलिया की टीम और रुपेश दपक्यावर के बीच खेला गया जिसमे जयप्रकाश जाटोलिया की टीम ने 42–29 अंकों से विजय प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि रूपेश दपक्यावर की टीम उपविजेता रही इस मैच के मैंन ऑफ़ ऑफ द मैच रामदेव कराड़िया मैंन ऑफ़ द टूर्नामेंट अनिल बोहरा रहे साथ ही समाज की तरफ से समाजसेवियों एवं विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में संत रविदास जी के भजनों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।