Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

छावनी परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन आज

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)  छावनी परिषद द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन आज सीई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा किया जाएगा छावनी परिषद द्वारा दी गई सूचना की अनुसार आज मध्यान्ह साढ़े बारह बजे ब्यावर रोड स्थित नव जीर्णोद्धार किए गए रैन बसेरा का लोकार्पण होगा उसके बाद एक बजे धोबी मोहल्ला स्थित नव निर्मित शौचालय का उद्घाटन होगा डेढ़ बजे कोली मोहल्ले में बनाए गए शौचालय तथा सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जायेगा उसके बाद पौने दो बजे पोस्टल कालोनी तक बनाई गई सड़क का लोकार्पण किया जायेगा

यह सभी कार्यक्रम मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता की सदारत में किए जाएंगे उल्लेखनीय है कि विकास पुरुष के रूप में चर्चित सीई ओ डॉक्टर गुप्ता अब तक के सबसे लोकप्रिय अधिकारी माने जा रहे हैं जिनके कार्यकाल के दौरान नगर के नागरिक क्षेत्र में अनगिनत विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया गया है जिससे आमजन को खासी राहत मिली है वहीं नसीराबाद सैन्य छावनी का नाम देश की अग्रणी सैन्य छावनीयो में शामिल हो गया है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।