Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न

          फाइनल मैच राम क्लब चित्तौड़ ने जीता __
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय मिशन ग्राउंड में चल रही कहार समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ, इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो सेमीफाइनल मैच हुए तथा फाइनल मैच के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ कहार समाज नवयुवक मंडल नसीराबाद द्वारा विभिन्न जिलों की क्रिकेट टीमों के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया तथा कुल 15 मैच खेले गए! अंतिम दिन रविवार को दो सेमी फाइनल मैच खेले गए,पहला सेमीफाइनल मैच राम क्लब चित्तौड़गढ़ टीम तथा मेवाड़ एंड केकड़ी टीम के बीच खेला गया, जिसमें से राम क्लब चित्तौड़गढ़ टीम मैच जीत कर फाइनल में पहुंच गई दूसरे सेमीफाइनल में युवा शक्ति, नसीराबाद टीम तथा महाकाल क्रिकेट क्लब देवली टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें महाकाल क्रिकेट क्लब देवली की टीम मैच जीत कर फाइनल में जा पहुंची! फाइनल मैच राम क्लब चित्तौड़ टीम ने जीता! फाइनल मैच जीतने वाली टीम को शील्ड एवं 21,000 रूपये इनाम देकर सम्मानित किया गया तथा उपविजेता टीम को शील्ड एवं 11,000 रूपये देकर सम्मानित किया गया! मैन ऑफ द सीरीज राम क्लब चित्तौड़ टीम के पप्पू कहार रहे, बेस्ट बॉलर कहार क्रिकेट क्लब मेवाड़ और केकड़ी फर्स्ट टीम के प्रदीप कहार रहे, बेस्ट बैट्समैन राम क्लब चित्तौड़ टीम के पवन कीर रहे, बेस्ट फील्डर महाकाल क्रिकेट क्लब देवली टीम के अमन कहार रहे! प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को शील्ड देकर सम्मानित किया गया! इस प्रतियोगितामें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व कहार, केवट, कीर, मेहरा विकास मंच के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हरि नंद कहार, और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निजी सचिव व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल गुर्जर एवं कहार समाज सरवाड के अध्यक्ष प्रभात व उपाध्यक्ष प्रहलाद का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में सर्वाधिक सराहनीय भूमिका कहार समाज नसीराबाद के नवयुवक मंडल के सदस्यो की रही

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।