नसीराबाद में कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया
उद्घाटन समारोह में खो खो संघ के उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा ब्रिगेडियर आर के यादव, एस डी एम देवी लाल यादव, पुलिस उप अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव रहे विशिष्ट अतिथि __
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि छावनी परिषद ने सीई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता के नेतृत्व में दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान नागरिक क्षेत्र और नगर के विभिन्न क्षेत्रों की काया पलट करने के साथ ही नए राष्ट्रीय कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं यह इस युवा एवं अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी की सकारात्मक सोच का प्रतिफल है वह नसीराबाद सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने नवाचारों की शुरुआत कर जन संवाद कार्यक्रमों के द्वारा नागरिक क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना उनकी नब्ज़ टटोली और हर क्षेत्र में ध्यान देते हुए सड़क लाइट साफ सफाई उद्यानों में विकास कार्यों को करवाया और अतिक्रमण विरोधी तथा सौंदर्यीकरण मुहिम को अमली जामा पहना कर पूरे नगर को दर्शनीय बना दिया वहीं आमजन के दिलों और भावनाओं से जुड़ कर सबका सहयोग प्राप्त कर छावनी परिषद स्टॉफ की कार्य क्षमता और टीम भावना से काम कर छावनी परिषद को एक साल में दो _दो राष्ट्रीय स्तर के एवार्ड प्रदान करवा कर देश में नसीराबाद को मशहूर किया जिससे इस नगर के पुराने स्वर्णिम समय की यादें जीवंत हो गयीं और छावनी परिषद पुनः अग्रणी पंक्ति में शुमार किया जाने लगा उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे खो खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा, ब्रिगेडियर आर के यादव उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव, पुलिस उप अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव, भाजपा जिला देहात अध्यक्ष जीत मल प्रजापत ने भी संबोधित किया और नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा कराए गए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना करते हुए इसका श्रेय छावनी परिषद सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता को दिया विशिष्ट अतिथि भंवर सिंह पलाड़ा ने छावनी परिषद प्रशासन द्वारा किए विकास कार्यों की सराहना करने के साथ हर्ष व्यक्त किया कि विगत दो वर्षों में नगर में आजादी के महा नायक शूरवीर महा राणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने, सहित अनेक ऐतिहासिक कार्य किए ,जो छावनी परिषद सी ई ओ डाक्टर नीतीश गुप्ता के कुशल प्रशासनिक अनुभव और उनकी नागरिक क्षेत्र के लोगों के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों ने पटेल उद्यान के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों पंछी आशियाना टॉवर सहित चौपाटी निर्माण कार्य और पाइप लाइन के करोड़ो की लागत से किए जाने वाले कार्यों का उद्घाटन किया इस मौके पर अपने उद्बोधन में सीईओ डॉ नितिश गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि नसीराबाद के निवासियों से जो प्यार सम्मान और अपनापन मुझे मिला उसे जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा जनहितकारी कार्यों को पूरा करने में कब कार्यकाल समाप्त हो गया पता ही नहीं चला सभी छावनी परिषद स्टॉफ और नसीराबाद के नागरिकों का आभारी हूं जिनके सहयोग से अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुईं इस अवसर पर छावनी परिषद वेरीड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील गदिया भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा समाज सेवी गोविंद नारायण जिंदल भाजपा जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत समाज सेवी हंसराज कोठारी, सहित छावनी परिषद स्टॉफ, नगर वासियों के साथ ही नगर के प्रबुद्ध जन भी मौजूद रहे
