Logo
ब्रेकिंग
नर्सिंग भर्ती को लेकर संविदा नर्सिंग ऑफिसरों की पहल, विधानसभा अध्यक्ष ने दिया सकारात्मक आश्वासन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा होटल क्रॉसलेन में पत्रकार बंधुओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं ... राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक सम्पन्न समाजसेवी प्रदीप मित्तल (कुन्ना) नृसिंह गौशाला के अध्यक्ष चुने गए एलपीजी सिलेंडर की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी ने ली आवश्यक समीक्षात्मक बैठक शीतला सप्तमी पर श्रद्धा और आस्था के साथ हुई पूजा-अर्चना छावनी परिषद द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त करने के साथ ही शुरू किए जनहितकारी कार्य - ए. वी. वी. एन. एल. के दो तकनीकी कार्मिकों को किया गया पुरुस्कृत और सम्मानित -- हाथीराम साहिब जी का दो दिवसीय वार्षिक वर्सी महोत्सव कल से राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा नसीराबाद–रामसर का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास से संपन्न

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा होटल क्रॉसलेन में पत्रकार बंधुओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं प्रीति भोज कार्यक्रम किया गया आयोजित, अजमेर में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय, सर्किट हाऊस में बनेगा वीआईपी सूट, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने साझा की विकास योजनाओं की जानकारी

भारत भूमि (अजमेर) – विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा होली के पावन पर्व की खुशियाँ साझा करने के उद्देश्य से सोमवार को होटल क्रॉसलेन में शहर के पत्रकार बंधुओं को होली स्नेह मिलन एवं प्रीति भोज पर आमंत्रित किया गया। इस आत्मीय आयोजन में उन्होंने सभी पत्रकारों को शुभकामनाएँ देते हुए समाज में सकारात्मक संवाद और विकास की जानकारी पहुँचाने में मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। देवनानी ने इस दौरान बजट में अजमेर के लिए मिली ऐतिहासिक सौगातों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि लगभग 38 वर्षों के बाद अजमेर में विश्वविद्यालय स्थापना का विधेयक पारित हुआ है, जहाँ आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी जैसे विषयों की शिक्षा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस के विस्तार हेतु 16 करोड़, हाथीखेड़ा-बोराज पेयजल योजना के लिए 28 करोड़, राजस्व मण्डल के नवीन भवन हेतु 150 करोड़, शहर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए 200 करोड़ तथा जल निकासी सुदृढ़ करने हेतु 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पुष्कर घाटी मार्ग के 6 किलोमीटर चौड़ीकरण और तारागढ़ किले को पर्यटन केन्द्र बनाने हेतु 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ ही स्वामी विवेकानन्द स्मारक पर आध्यात्मिक केन्द्र, महर्षि दयानन्द सरस्वती पैनोरमा और चामुण्डा माता मंदिर तक रोप-वे की डीपीआर जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। सिंचाई क्षेत्र में आनासागर के अधिशेष जल को रूपनगढ़ तक जोड़कर 1200 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी तथा विभिन्न तालाबों व एनिकटों का जीर्णोद्धार होगा। चिकित्सा क्षेत्र में सुधार हेतु जेएलएन अस्पताल में 12 मॉड्यूलर ओटी और संभाग मुख्यालयों के ट्रोमा सेंटर को लेवल-1 के रूप में विकसित किया जाएगा। युवाओं हेतु अजमेर में टिंकरिंग लैब, डीप टेक लैब, डेटा-एआई लैब और आईटीआई में फाइबर टू होम टेक्निशियन ट्रेड प्रारम्भ होंगे। देवनानी ने विधानसभा को पेपरलेस बनाने, सत्र की अवधि 34 दिन करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु गुलामी के प्रतीकों के नामांतरण की जानकारी भी साझा की। अंत में उन्होंने अधिकारियों को ग्रीष्मकाल में वरुण सागर से सुचारू पेयजल आपूर्ति और नए रिजर्वायर व जीएसएस निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।