सैन्य क्षेत्र नागरिक क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, परेड वाले बालाजी मंदिर में हुई विशेष पूजा और प्रसादी
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाया गया ,वहीं नगर के सैन्य क्षेत्र स्थित प्राचीन परेड वाले बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर विशेष शृंगार किया गया चोला चढ़ाया गया और प्रसादी का आयोजन हुआ जिस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर धर्म लाभ अर्जित किया पण्डित योगेन्द्र दीक्षित ने बताया कि इस परेड वाले बाला जी मंदिर में पूजा अर्चना और देख रेख उनके स्व पिता जी द्वारा की जाती थी वहीं परम्परा वह निभा रहे हैं और भक्तों की सहभागिता से धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होते रहते हैं सैन्य क्षेत्र स्थित परेड वाले बाला जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भोग प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमे सैन्य परिवारों सहित जन प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया,इस मौके पर पूर्व पी सी सी सचिव महेंद्र गुर्जर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष माणक चंद खींची जितेंद्र सिंह राठौड़ योगेन्द्र दीक्षित दिलीप राय शर्मा, ललित राठी,अनिल शर्मा महेश चंद खींची सहित हिन्दू वादी संगठनों के कार्यकर्ताऔर मीडिया कर्मी भी प्रसादी में शामिल हुए
