Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

आज शाम हनुमान चौक पर सजेगा भक्ति का दरबार , 501 आसनों पर होगा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) मुख्य बाजार स्थित हनुमान चौक पर हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या के अवसर पर आज हनुमान चौक पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 501 आसनों पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया जाएगा हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष रोहित खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन आज शाम 7:45 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए बैठने की उनके माकूल व्यवस्था की गई है। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ ही इस दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीराम और हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा उन्होंने बताया कि आयोजन के पश्चात महा आरती का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालु सहभागी बन सकेंगे। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। आयोजन को लेकर आयोजकों द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।