Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की खंड स्तरीय बैठक हुई संपन्न,

 

सदस्यता महाअभियान एवं संगठन विस्तार पर हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय—-

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)  शुक्रवार  को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) विद्यालय शिक्षा नसीराबाद खंड की खंड स्तरीय बैठक आज पी एम श्री राजकीय व्यापारिक उच्च माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद में आयोजित की गई जिसमे कई अहम निर्णय लिए गए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महा संघ की खंड स्तरीय बैठक में संगठन के राष्ट्रीय विस्तार, सदस्यता सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

खंड प्रवासी कार्यकर्ता डा. गुमान सिंह जादौन ने अपने उद्बोधन में अवगत कराया कि संगठन के व्यापक विस्तार एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का पुनर्गठन करते हुए इसे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के रूप में परिवर्तित किया गया है। वर्तमान में संगठन का विस्तार 45 जिलों, 402 खंडों, 10 संभागों एवं 22 विभागों में स्थापित हो चुका है, जिसमें 10,192 संकुल सक्रिय रूप से संबद्ध हैं।

खंड अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक विशेष सदस्यता महाअभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत सदस्यता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, 14 अप्रैल 2026 को समरसता दिवस मनाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में 29 संकुलों के संयोजक एवं सह-संयोजकों सहित अनेक शिक्षकों की सक्रिय एवं सहभागितापूर्ण उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद वर्मा ने संगठन की विचारधारा, उद्देश्य एवं शिक्षक हितों के संरक्षण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। साथ ही सामाजिक समरसता पर अपने विचार व्यक्त किये l

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पर्यवेक्षक शिवराज चौधरी, महिला मंत्री वीणा गोयल, हिना कौसर, हगामी लाल मेघवंशी, पवन कुमार, लाल बहादुर, मुकेश कुमार, पवन संखला, अभिषेक जैन, भानु प्रताप जैसवार, वीरेंद्र गुर्जर, नीरज कुमार हिंडोनिया, मनीष तंवर सहित अनेक सदस्य गण उपस्थित रहे बैठक के अंत में खंड मंत्री अनिल कुमार द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।