Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

सैन्य क्षेत्र नागरिक क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, परेड वाले बालाजी मंदिर में हुई विशेष पूजा और प्रसादी

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाया गया ,वहीं नगर के सैन्य क्षेत्र स्थित प्राचीन परेड वाले बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर विशेष शृंगार किया गया चोला चढ़ाया गया और प्रसादी का आयोजन हुआ जिस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर धर्म लाभ अर्जित किया पण्डित योगेन्द्र दीक्षित ने बताया कि इस परेड वाले बाला जी मंदिर में पूजा अर्चना और देख रेख उनके स्व पिता जी द्वारा की जाती थी वहीं परम्परा वह निभा रहे हैं और भक्तों की सहभागिता से धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होते रहते हैं सैन्य क्षेत्र स्थित परेड वाले बाला जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भोग प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमे सैन्य परिवारों सहित जन प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया,इस मौके पर पूर्व पी सी सी सचिव महेंद्र गुर्जर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष माणक चंद खींची जितेंद्र सिंह राठौड़ योगेन्द्र दीक्षित दिलीप राय शर्मा, ललित राठी,अनिल शर्मा महेश चंद खींची सहित हिन्दू वादी संगठनों के कार्यकर्ताऔर मीडिया कर्मी भी  प्रसादी में शामिल हुए

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।