सभी ब्राह्मणों ने मिलजुल कर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने का लिया निर्णय —
नसीराबाद(निस) नसीराबाद ब्राह्मण समाज के तीनों संगठनों श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज, सर्व ब्राह्मण महासभा, और राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्षों की उपस्थिति में ब्राह्मण समाज के कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक गांधी चौक क्षेत्र स्थित श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुई जिसमें पहली बार सभी ब्राह्मणों ने एकजुट होकर और मिलजुल कर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने का संकल्प लिया और सभी कार्यक्रम “नसीराबाद ब्राह्मण समाज” के बैनर तले आयोजित किए जाने पर सर्व सम्मति बनी ब्राह्मण समाज की बैठक गजानंद शर्मा, विनोद शर्मा और दिलीप राय शर्मा के सानिध्य में शुरू हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया 19अप्रैल के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा सुबह ,6बजे ब्यावर रोड पर तमन्ना कालोनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उसके बाद दस बजे फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक के पास से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें ढोल ढमाके के साथ सुंदर सजीव और मनमोहक झांकियां शामिल होंगी शोभायात्रा का मुख्य बाजार में स्थान स्थान पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा, और शोभा यात्रा में निर्धारित गण वेश में ब्राह्मण समाज के स्त्री पुरुष शामिल होंगे शोभा यात्रा का समापन श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला पहुंच कर भगवान परशुराम की महा आरती और प्रसाद वितरण के साथ होगा विशेष बात यह रहेगी कि पहली बार ब्राह्मण समाज नसीराबाद एकजुट होकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मना रहा है और एक निमंत्रण पत्र, एक शोभा यात्रा और ब्राह्मण समाज का सामूहिक स्नेह भोज आयोजित किया जाएगा और ब्राह्मण समाज के सांस्कृतिक और खेलकूद सहित सभी कार्यक्रमों में नसीराबाद ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों की संयुक्त सहभागिता रहेगी आज दोपहर श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुई ब्राह्मण समाज की बैठक में गजानन शर्मा, केके तिवारी विजय शर्मा दिलीप राय शर्मा, विनोद शर्मा,सुरेश शर्मा, प्रकाश मुद्गल, सुधीर शर्मा, ओम प्रकाश डालडे वाले, महेश श्री माली, बृजेश बिस्सा,लोकेश शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा कुणाल शर्मा, सहित अन्य ब्राह्मण सदस्य गण उपस्थित रहे
