Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

नसीराबाद ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक हुई आयोजित _

 

सभी ब्राह्मणों ने मिलजुल कर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने का लिया निर्णय —

नसीराबाद(निस) नसीराबाद ब्राह्मण समाज के तीनों संगठनों श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज, सर्व ब्राह्मण महासभा, और राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्षों की उपस्थिति में ब्राह्मण समाज के कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक गांधी चौक क्षेत्र स्थित श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुई जिसमें पहली बार सभी ब्राह्मणों ने एकजुट होकर और मिलजुल कर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने का संकल्प लिया और सभी कार्यक्रम “नसीराबाद ब्राह्मण समाज” के बैनर तले आयोजित किए जाने पर सर्व सम्मति बनी ब्राह्मण समाज की बैठक गजानंद शर्मा, विनोद शर्मा और दिलीप राय शर्मा के सानिध्य में शुरू हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया 19अप्रैल के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा सुबह ,6बजे ब्यावर रोड पर तमन्ना कालोनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उसके बाद दस बजे फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक के पास से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें ढोल ढमाके के साथ सुंदर सजीव और मनमोहक झांकियां शामिल होंगी शोभायात्रा का मुख्य बाजार में स्थान स्थान पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा, और शोभा यात्रा में निर्धारित गण वेश में ब्राह्मण समाज के स्त्री पुरुष शामिल होंगे  शोभा यात्रा का समापन श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला पहुंच कर भगवान परशुराम की महा आरती और प्रसाद वितरण के साथ होगा विशेष बात यह रहेगी कि पहली बार ब्राह्मण समाज नसीराबाद एकजुट होकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मना रहा है और एक निमंत्रण पत्र, एक शोभा यात्रा और ब्राह्मण समाज का सामूहिक स्नेह भोज आयोजित किया जाएगा और ब्राह्मण समाज के सांस्कृतिक और खेलकूद सहित सभी कार्यक्रमों में नसीराबाद ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों की संयुक्त सहभागिता रहेगी आज दोपहर श्री आदि गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुई ब्राह्मण समाज की बैठक में गजानन शर्मा, केके तिवारी विजय शर्मा दिलीप राय शर्मा, विनोद शर्मा,सुरेश शर्मा, प्रकाश मुद्गल, सुधीर शर्मा, ओम प्रकाश डालडे वाले, महेश श्री माली, बृजेश बिस्सा,लोकेश शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा कुणाल शर्मा, सहित अन्य ब्राह्मण सदस्य गण उपस्थित रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।