Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

एटीएम को गैस कटर से काटकर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

किशनगढ़ : (भारत भूमि)- अजमेर जिले के किशनगढ़ में गांधीनगर थाना पुलिस ने एटीएम को गैस कटर से काटकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मार्बल सिटी हॉस्पिटल किशनगढ़ में लगे एटीएम से 4.73 लाख रुपये की नकदी चुराई थी। अजमेर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि तीनों आरोपी कुख्यात मेव गैंग के सदस्य हैं। अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित मार्बल सिटी हॉस्पिटल में एटीएम लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एटीएम लूट की वारदात यूट्यूब से सीखकर अंजाम दी थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।अजमेर जिले की गांधीनगर थाना पुलिस ने एटीएम को गैस कटर से काटकर लूट के वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है। मामले का खुलासा करते हुए अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि लगातार हो रही चोरी, नकबजनी, लूट और डकैती जैसी गंभीर अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए मार्बल सिटी हॉस्पिटल किशनगढ़ में लगे एटीएम में गैस कटर की मदद से लूट की वारदात देने वाले तीन आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी एटीएम में रखी चार लाख 73 हजार रुपये की नकदी चुराकर फरार हो गए थे। अजमेर एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि तीनों कुख्यात मेव गैंग के हैं। जिनमें साजिद, राशिद उर्फ युसूफ और फिरोज उर्फ जान मोहम्मद है। अजमेर एसपी ने बताया कि सीसीटीवी संभालने के बाद इन तीनों ही आरोपियों को चिह्नित किया गया और पकड़ लिया गया, इनके पास से वारदात मे प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गई है। वहीं, आरोपियों द्वारा एटीएम से लूटी गई रकम के संबंध में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।