Logo
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खाटाओली में आज सुबह स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण समारोह आयोज... छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक सम्पन्न स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण कल ---- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड नसीराबाद के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप ... छावनी परिषद नसीराबाद के कार्मिकों द्वारा मनाई गई ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ, शहीद स्मारक पर श्र... पत्रकार दिलीप रॉय ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन नवोदय विद्यालय में छावनी परिषद कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू. रेलवे कर्मचारियों ने भरी हुंकार: 8वां वेतन आयोग लागू करने और पुरानी पेंशन बहाली की बुलंद की मांग मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने किया दूधिया मोहल्ले और फ्रामजी चौक, हनुमान चौक , सब्जी म... उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्व गणना पोर्टल के उपयोग को लेकर कार्य शाला

वार्ड संख्या 2 और 3 में छावनी परिषद द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नसीराबाद (भारत भूमि) छावनी परिषद के तत्वाधान में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत छावनी के नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु ज़न संवाद के माध्यम से छावनी प्रशासन आपके द्वार एक नई पहल की शुरूआत की गई है।

डॉ. नितिश गुप्ता, मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद, नसीराबाद द्वारा वार्ड नम्बर 2 –3 में स्थित सुभाष गंज अनाज मंडी मे जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के आयोजन में वार्ड संख्या 02 व 03 के सभी गणमान्य नागरिको, महिलाओऔर, युवाओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया और वार्ड वासियों की प्रमुख समस्याएं जो सिर्फ व्यक्तिगत न होकर, सामूहिक एवं सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर विचार किया गया वहीँ समस्याओं का निस्तारण करने हेतु समय भी बताया गया। ज़न संवाद कार्यक्रम. के दौरान वार्ड संख्या 2 तथा 3 के निवासियों द्वारा अपने वार्ड से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे की नाली, फर्शी, सड़क, स्ट्रीट लाईट, पाईपलाईन, गंदे पानी की समस्या, अतिक्रमण, यूरिनल, सार्वजनिक शौचालय आदि समस्याओं को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिश गुप्ता के समक्ष रखा गया और मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा शीघ्र समाधान हेतु छावनी परिषद के कर्मचारियों को जन संवाद में ही समाधान करने हेतु तुरंत आदेश दिए गए, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अधिशासी अधिकारी के द्वारा कमेटी बनाई गई, कार्यक्रम मे छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य सुशील गदिया, पूर्व पार्षद श्री रोहिंताश व वार्ड के गणमान्य व्यक्ति नवाब  कुरैशी,थावरदास,, मार्टिन, अजय गौड़, योगेश परिहार आदि उपस्थित रहे। जनसवांद कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अधिशासी अधिकारी डाक्टर गुप्ता ने वार्ड 02, एवं 03 का दौरा किया और ग्राउण्ड स्तर पर समस्याओं को जानने के लिए वार्ड के गणमान्य व्यक्ति व्यक्तियों के साथ गली, प्रत्येक मौहल्ले मे जाकर समस्याओं को देखा और कर्मचारियों को तुरंत आदेश दिया कि ज़न समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए,इस जनसंवाद कार्यक्रम के द्वारा आम ज़न की समस्याओं को जान ने की छावनी परिषद, नसीराबाद की इस पहल को आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है वहीँ डाक्टर गुप्ता की अलग तरह की कार्य शैली से छावनी वासियों में छावनी परिषद प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है और छावनी प्रशासन की सकारात्मक सोच से छावनी क्षेत्र वासियों में विकास कार्यो के पूर्ण होने की उम्मीद मजबूत हुई है ,मुख्य अधिशासी अधिकारी ने बताया की वार्ड नम्बर 02, एवं 03 का जनसंवाद कार्यक्रम का छावनी परिषद द्वारा सफलतापूवर्क आयोजन किया, जिसमे छावनी के आम जनता ने खूब बढ़चढ़कर भाग लिया। आगे भी जनसंवाद कार्यक्रम छावनी के शेष वार्डों मे भी जारी रहेगा, इस जनसवांद कार्यक्रम का नागरिक क्षेत्र के आम जन अधिक से अधिक लाभ उठाये और विकास कार्यो को गति देने मे छावनी प्रशासन का सहयोग करें ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।