Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक,

प्रेम प्रकाश आश्रम के सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज 1 अक्टूबर को नसीराबाद आएंगे

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) अमरापुर स्थान जयपुर के श्री प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज 1 अक्टूबर को 2 दिवसीय कार्यक्रम मे दूधिया मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम (डिब) नसीराबाद मे पधार रहे है प्रेम प्रकाश सेवा मण्डली के भावेश चेलानी ने बताया की दूधिया मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम मे 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक वार्षिकोत्सव समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया जायेगा 28 सितम्बर को सुबह 8 बजे श्री भागवत गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठों का आरम्भ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी एवं शाम को पूज्य झूलेलाल साईं का बेहराणा साहिब होगा 29 व 30 सितम्बर को अमरापुर स्थान जयपुर से आये संतो द्वारा सत्संग किया जाएगा 1 अक्टूबर मंगलवार को सुबह सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी  मण्डली के साथ नसीराबाद पहुंचेंगे । महोत्सव मे 1 अक्टूबर को महाराज के आगमन पर सुबह 9 बजे दूधिया मोहल्ला स्थित कृपाल भवन पर डोल डमाको के साथ सिंधी समाज द्वारा स्वागत किया जायेगा और शोभायात्रा के रूप मे आश्रम लाया जायेगा। इस के पशचात आश्रम मे हवन की पूर्णाहुति व ध्वजा वंदना कर आरती कर संत मण्डली व गुरु महाराज जी द्वारा सत्संग प्रवचन होंगे एवं भंडारा प्रसाद होगा। तथा शाम को भी 5 से 8 बजे तक सत्संग होंगे तथा 2 अक्टूबर बुधवार को भी सुबह 9 बजे प्रार्थना, नित्य नियम व संत मण्डली व श्री गुरु महाराज जी द्वारा सत्संग प्रवचन तथा वार्षिकोत्सव के उपलशय मे रखे गये पाठों का भोग तत्पश्रात्त श्री गुरुमहाराज जी द्वारा पल्लव पाकर एवं आम भंडारा कर वार्षिकोत्सव का समापन किया जायेगा ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।