Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

राजगढ़ धाम पर छठ मेले की तैयारिया जोरो पर

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)ग्राम राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। धाम पर आने वाले भक्तो के जनकल्याण के लिये चम्पालाल महाराज द्वारा सुबह शाम दोनो समय बाबा भैरव व माँ कालिका की विशेष पूजाअर्चना की जा रही है। शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान देश प्रदेश के हजारो लाखों श्रद्धालु धाम पर चल रही अखण्ड़ ज्योति के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि छठ मेले की तैयारियाँ जोरो पर है। छठ मेले के दिन ध्वजारोहण, बाबा के घ्वजो की शोभायात्रा और चमत्कार चिमटी का वितरण आदि कार्यक्रम होंगे। मेले में देश-प्रदेश के भक्तगण हजारों झण्डों को चक्की वाले मुख्य स्थान से मुख्य मंदिर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ तक गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते लाएंगे। इस मेले की विशेषता यह है कि इस दिन सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने व विशेष चिमटी प्राप्त कर उसके सेवन से श्रद्धालुओं के सारे रोग कष्ट दूर हो जाते हैं। नवरात्रा प्रारम्भ होते ही घटस्थापना के साथ ही मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु धाम पर बाबा भैरवनाथ की प्रसादियों का दौर चल रहा है। सीकर, झुंझुनु, जयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा के भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की खुशी में अपने परिवार व रिश्तेदारांे के साथ धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ परसादी कर रहे हैं। प्रसादी के दौरान चक्की वाले बाबा के मंदिर से धाम तक श्रद्धालुगण ड़ीजे की धुन पर जुलुस के रूप में नाचते गाते आये और उँट व घोड़ी ने करतब दिखाये व नृत्य भी किया। भक्तो द्वारा अपनी मनोकामना पूरी होने पर प्रसादी की गई बाबा भैरव व माँ कालिका के झण्ड़ा चढ़ाया गया। हजारो भक्तो ने धाम पर चल रही अखंड़ ज्योति के दर्शन व सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करते हुए चम्पालाल महाराज से आशिवार्द प्राप्त किया। धाम पर अविनाश सेन, राहुल सेन, मुकेश सेन, कैलाश सेन, यश मारोठी, कमल, कन्हैयालाल, देवानन्द, मनोज मेहरा, दीपक बसीटा, अमिताभ, राजकुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।