नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के सदर बाजार स्थित लक्षकार धर्मशाला में 8 दिसम्बर , रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मां भारती परिवार राजस्थान व हिन्दू युवा वाहिनी देरांठू के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस महापुण्य के कार्य में देरांठू के सभी युवा बढ़ चढ़कर भाग लेकर रक्तदान करें व आयोजित होने वाले इस शिविर को सफल बनाएं। इस शिविर में रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को मां भारती राजस्थान की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। सभी जो भी युवा रक्तदान करेगा , उसके परिवार में कभी भी रक्त की जरुरत पड़ने पर मां भारती परिवार राजस्थान की और से निशुल्क रक्त की व्यवस्था कराई जायेगी। इस शिविर में जनाना अस्पताल अजमेर से रक्त एकत्र करने हेतु टीम आयेगी । आपके द्वारा किया गया रक्तदान एकत्र होकर जनाना अस्पताल अजमेर में जायेगा। जिससे किसी भी महिला जो डिलेवरी में है , और चिकित्सालय में भर्ती हैं , तो रक्त की जरुरत पड़ने पर व मां भारती परिवार के सदस्यों को सूचना देने पर तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए सभी युवा जागरूक होकर रक्तदान करें व अपने युवा साथियों से भी करायें । शिविर 8 दिसम्बर रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
