Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

राजगढ़ धाम पर 25 दिसंबर को मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 22वीं वर्षगांठ की तैयारियो को लेकर प्रशासनिक बैठक हुई सम्पन्न

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)ग्राम राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 25 दिसम्बर 2024 को सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 22वी वर्षगाँठ राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। 22वी वर्षगाँठ के कार्यक्रम को शान्तिपूर्ण सम्पन्न करवाने तथा कानून व शान्ति व्यवस्थाओं को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व देवीलाल यादव उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक हुई जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन के द्वारा संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद ने बैठक में संबंधित विभागों को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को वर्षगाँठ से पूर्ण पालना करने हेतु निर्देश दिये गये । बैठक में विषेष रूप से पीडबल्युडी, पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनों का एकतरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो जिसके लिये उपखण्ड़ अधिकारी व वृत्ताधिकारी नसीराबाद ने संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान वाहनो की पार्किंग हेतु स्थानो का चयन किये गये। उपखण्ड़ अधिकारी ने तहसीलदार नसीराबाद को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में देवीलाल यादव उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद, जरनेल सिंह वृत्ताधिकारी नसीराबाद, आफताब अहमद नायब तहसीलदार नसीराबाद, मदन कुमार सिंह बी.पी.ओ श्रीनगर, विजयराज सहायक उप निरिक्षक सीआईड़ी जॉन युनिट नसीराबाद, विपुल सेनी कनिष्ठ अभियन्ता सराधना, मनोज कुमार पंचायतीराज, लालाराम कनिष्ठ अभियन्ता पीएचईड़ी, बलवीर घसवा सहायक अभियन्ता पी.डब्ल्युड़ी, भोम सिंह सहायक उप निरिक्षक, दिलीप राठी सरपंच श्रीनगर,प्रशान्त शुक्ला राजस्व विभाग, मख्खन लाल पटवारी राजगढ़, रतनलाल सेन आयुर्वेद विभाग, ठा. विजय सिंह गौड़, ठा. प्रेम सिंह गौड़ रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, पदमचन्द जैन, प्रकाश रांका, मान सिंह सरपंच नान्दला, कैलाश सेन, राजेन्द्र राजपुरोहित, सलीम, कुलदीप, विजय सिंह, बलराम गुर्जर, नारायण मोर्य, नौरत उच्चेनिया, हनुमान, बलराम, सदानन्द विसवास आदि मौजूद रहे।

22वीं वर्षगाँठ पर पुख्ता होंगे इन्तजाम

उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद ने सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 22वी वर्षगाँठ पर भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल ईन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी, 25 दिसम्बर 22वी वर्षगाँठ से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रषासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड़ अधिकारी को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विश्वास दिलाया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।