Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

नसीराबाद मे झूलेलाल के जयकारों के साथ रोज निकाली जा रही प्रभात फेरी

 

सिंधी समाज ने श्रद्धा पूर्वक मनाया बहराना दिवस

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )जहाँ एक और पुरे देश मे सर्दी ने लोगो क़ो रजाइयो मे सिमटने को मजबूर कर दिया है वही नसीराबाद मे भगवान श्री झूलेलाल साईं के चालिहा के उपलक्ष्य मे सुबह सवेरे नियमित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन भाग ले रहे हैं।भगवानदास टहलवानी ने बताया की विगत 2 दिसम्बर 2024 से शुरू हुई इस प्रभात फेरी का सिलसिला लगातार जारी है और प्रतिदिन सुबह समाज के सदस्यों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही है प्रभात फेरी सुबह 7 बजे संत कवरराम धर्मशाला से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार तथा नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए संत कवरराम धर्मशाला पहुंच कर सम्पन्न हो रही है और इसका आरती के बाद समापन किया जा रहा है इसी क्रम में आज सिंधी बहराना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया तथा बहराना मण्डली द्वारा प्रभात फेरी मे भजन कीर्तन तथा सिंधीभजनो के बीच पांरपरिक सिंधी छेज (डांडिया खेलना) का आयोजन भी हुआ भक्तो ने आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान झूलेलाल की महिमा का गुणगान किया आरती,पल्लव प्रार्थना और प्रसादी के साथ धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ इस मे सिंधी समाज के सभी महिलाओं बच्चो व पुरुषों ने हिस्सा लिया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।