Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

श्री वैष्णव युवा सेवा समिति की बैठक आयोजित वैष्णव समाज द्बारा 21 जनवरी को धूम धाम से मनाई जायेगी रामानंदाचार्य जयंती

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद की बैठक श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर देरांठू पर संरक्षक राधेश्याम वैष्णव दिलवाडा व अध्यक्ष बजरंग लाल वैष्णव बहेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे आगामी 21 जनवरी को रामानन्दाचार्य जयंती मनाए जाने को लेकर चर्चा हुई और विभिन्न निर्णय लिए गए बैठक में समिति के पूर्व आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया तथा साथ ही वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नये अध्यक्ष बनाए जाने बाबत चर्चा की गई । बैठक में 21 जनवरी, मंगलवार को श्री रामानंदाचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाये जाने हेतु चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम के तहत 21 जनवरी मंगलवार को श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें सुबह 10.30 बजे अल्पहार व 11 बजे श्री रामानंदाचार्य के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर ने के बाद सामुहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ आयोजित होगा;lपाठ के पश्चात 1 बजे नये अध्यक्ष की घोषणा होगी और कार्यकारिणी का गठन, होगा 1.30 बजे नव गठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न होगा व स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसके पश्चात समाज के विकास पर चर्चा व 2.30 भोजन प्रसादी होगी तथा, प्रस्ताव पारित किये जाएंगे। श्री वैष्णव युवा समिति की बैठक में राधेश्याम वैष्णव दिलवाडा, रामस्वरूप वैष्णव दिलवाडी, कैलाश वैष्णव नान्दला, रामलाल वैष्णव लीडी, बजरंग वैष्णव बहेड़ा, आनन्द वैष्णव, मुकेश वैष्णव पत्रकार, सुरेन्द्र वैष्णव देवमुरारी , राजेश वैष्णव देरांठू, धर्मराज वैष्णव लोहरवाड़ा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।