Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास पूर्वक मनाया गया मुख्य अतिथि देवी लाल यादव ने ध्वजा रोहण कर परेड की सलामी ली

शिक्षा खेल समाज सेवा तथा राजकीय कार्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठता हासिल करने वालो को मुख्य व विशिष्ट अतिथियो द्वारा किया गया सम्मानित 

 

नसीरा बाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) देश का 76वा गण तंत्र दिवस समारोह रविवार को स्थानीय मिशन कंपाउंड स्थित मिशन ग्राउंड में उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व विधायक राम नारायण गुर्जर पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह तहसील दार ममता यादव  छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नीतीश गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट की अध्यक्षता में उल्लास पूर्वक मनाया गया।सुबह साढ़े 9 बजे गण तंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवीलाल यादव द्वारा ध्वजा रोहण किए जाने के साथ हुआ इस मौके पर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया और क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों द्वारा निकाली गई परेड की सलामी ली गई कार्यक्रम के दौरान उपखंड के स्कूली बच्चों द्वारा पीटी सहित अन्य कौशलो का प्रदर्शन किया गया जबकि विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति और राजस्थानी संस्कृति से परिपूर्ण आकर्षक रंगारंग तथा प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी जिनकी उपस्थित अतिथियों और दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि के साथ तारीफ़ की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि देवी लाल यादव ने अपने उद्बोधन में गण तंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालने के साथ ही आजादी की लड़ाई में दिए गए स्वतंत्रता सेनानियो के अतुलनीय योगदान और समर्पण भाव से किए गए संघर्ष की याद दिलाई और साथ ही इस क्षेत्र में सेवा का अवसर मिलने पर गर्व व्यक्त किया।गणतंत्र दिवस पर नवोदय विद्यालय नांदला में प्राचार्य गिरि राज रेवाड़ द्वारा महा विद्यालय में प्राचार्या डॉ सोनाली गोयल द्वारा उपखंड अधिकारी कार्यालय पर उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव द्वारा तहसीलदार कार्यालय पर तहसील दार ममता यादव द्वारा राजस्थान पेंशनर्स समाज भवन पर रोहिताश शर्मा व शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा द्वारा राजकीय आई आई टी में बंसी लाल द्वारा राजकीय चिकित्सालय में प्रभारी डॉक्टर विनय कपूर द्वारा रा ऊ मा बा विद्यालय में प्राचार्या चौहान द्वारा राजकीय व्यापारिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य यूसुफ अली द्वारा केंद्रीय विद्यालय मे प्राचार्य सी आर मीणा द्वारा तथा न्यायालय परिसर मे न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा ध्वजा रोहण किया गया इसी क्रम में बालाजी आई टी आई में निदेशक योगेश सोनी द्वारा सिटी थाना प्रभारी द्वारा सीटी थाने में सदर थाना प्रभारी द्वारा सदर थाने में और पुलिस उप अधीक्षक द्वारा वृत्ताधिकारी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जबकि ग्रामीण क्षेत्र स्थित विभिन्न स्कूलों तथा विभागों में प्रभारियों द्वारा ध्वजा रोहण किया गया वहीं हर तरफ़ दिन भर देश भक्ति के गीत गुंजते रहे जिससे पूरा वातावरण देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।