Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

नसीराबाद में 1857 की क्रांति की स्मृति में संग्रहालय बनाया जाए

       योगेश सोनी (पूर्व चेयरमैन छावनी परिषद)

नसीराबाद ( भारत भूमि  ) छावनी परिषद के पूर्व चेयर मेन एवं वरिष्ठ। भाजपा नेता योगेश सोनी ने नसीराबाद में 1857 की क्रान्ति सम्बंधित संग्रहालय बनाए जाने की मांग की हैछावनी परिषद के पूर्व चेयर मेन योगेश सोनी ने राजस्थान सरकार के पुरातत्व धरोहर संरक्षण विभाग के मंत्री ओंकार सिंह लखावत को पत्र प्रेषित कर आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभा ने वाली देश की सामरिक महत्व की छावनियों में अग्रणी नसीराबाद छावनी के ऐतिहासिक महत्व को द्रष्टिगत करते हुए यहां पर गदर के नाम से मशहूर स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियां अक्षुण्ण रखने हेतु संग्रहालय बनाए जा ने की मांग की है पूर्व चेयर मेन योगेश सोनी ने 1857 की क्रांति का संग्रहालय बनाने के लिए ओंकार सिंह लखावत को पत्र प्रेषित किया। है उक्त ज्ञापन में राजस्थान के पुरातत्व धरोहर संरक्षण विभाग मंत्री से निवेदन किया गया है कि नसीराबाद 1857 की क्रांति में अग्रणीय था और अंग्रेजों के जमाने से आज तक 1857 की क्रांति में जो राजस्थान में हुई उसमें नसीराबाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। छावनी दृष्टि से भारत की 62 छावनियों में नसीराबाद ए क्लास की छावनी है इस छावनी में सामरिक दृष्टि से. भौगोलिक स्थिति से ओर पर्यटन स्थिति से नसीराबाद की धरा पर संग्रहालय बनाया जाना चाहिए
जिससे नसीराबाद क्रांति की गाथा देश और प्रदेश वासियों को हमेशा याद रहे और आजादी की जंग में अतुलनीय योगदान देने वाली क्रांति वीरों और राष्ट्र भक्त , शहीदों की इस पावन तीर्थ स्थली को यथोचित सम्मान प्राप्त हो सके

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।