Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

चेटीचंड पर्व पर नसीराबाद मे निकाली गई विराट वाहन रैली

सिंधियत और आयोलाल झूलेलाल  से गुंजायमान हुआ नसीराबाद

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय सिंधी समाज द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में आज सुबह से ही चेटीचंड (झूलेलाल जयंती) महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस अवसर पर सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है, धोबी मोहल्ला स्थित नागेशवर मन्दिर मे ध्वजारोहण के बाद झूलेलाल मन्दिर मे आरती कर झंडारोहण किया गया इस मोके पर उपस्थिति सिन्धी समाज के लोगों द्वारा भगवान झूलेलाल की आरती व पल्लव पहनकर घर परिवार,समाज व देश की खुशहाली की कामना की गई बेहराना मण्डली ने झूलेलाल के भजन प्रस्तुत किए वहीं पूज्य सिन्धी समाज के तत्वाधान में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत झूलेलाल मंदिर से हुई, मुख्य बाजारो सहित विभिन्न मार्ग होकर गाँधी चौक स्थित बाबा पैलेस पहुंच कर संपन्न हुई रैली मे आयो लाल झूलेलाल के नारों से पूरे शहर में धार्मिक और उल्लास का माहौल बन गया। रैली में सिन्धी समाज की महिलाओ, पुरुषों और युवाओ सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शाम क़ो बेहराना तथा जूलूस निकाला जायेगा जिसमें आकर्षक धार्मिक झांकीया शामिल होंगी समाज के लोगों द्वारा शहर भर में जुलूस का स्वागत किया जाएगा इस मौके पर मुख्य बाजार सहित प्रमुख रास्तों की स्वागत द्वार और बिजली की झालरों से सजाया गया है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।