Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

नवरात्रि स्थापना के साथ ही मन्दिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए प्रारम्भ

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)हिन्दू पंचांग के नववर्षीय चैत्र माह के शारदीय नवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के मन्दिरों में विधि विधान से घट स्थापना के साथ मन्दिरों में अखण्ड रामायण पाठ, नव परायण पाठ , दुर्गा शक्ति पाठ प्रारम्भ हो गये । क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर पंडित पवन दाधीच के सानिध्य विधि विधान से मण्डल स्थापना के साथ अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ हुआ। पाठ में पुजारी सत्यप्रकाश वैष्णव, टीकम वैष्णव , विनोद वैष्णव, मुकेश वैष्णव, राजेश वैष्णव, बन्टी वैष्णव, कमल वैष्णव, पवन वैष्णव,दीपक वैष्णव, अनिल वैष्णव , धीरज वैष्णव, आशीष वैष्णव सहित रामनिवास महाराज, जगदीश महाराज, सुदामा, बुद्धनारायण व भवंरलाल द्वारा पाठ किया जा रहा है। वहीं सांय को सामुहिक संगीतमय आरती व एक घन्टें की स्तुति की जाती है। इस अवसर पर प्रतिदिन बालाजी महाराज के विशेष चोला चढ़ाकर फुलों से श्रृंगार किया जाता है। नवरात्रि पर्व पर बासक बाबा धाम मन्दिर, मसानिया भैरव मंदिर राताखेड़ा,बावन भेरु मन्दिर , नय शिव मंदिर, बगीची बालाजी मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ, वैष्णवी देवी मंदिर लोहरवाड़ा पर दुर्गा शक्ति पूजा पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं इस बार प्रत्येक हिन्दू सनातनी के घर में घट स्थापना के साथ हवन पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं रामनवमी को विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।