Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

छावनी परिषद प्रशासन ने विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण से लगाए पटेल उद्यान की खूबसूरती में चार चांद__


नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता के नेतृत्व में कराए गए विकास कार्यों के तहत स्थानीय सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में एक लाख वर्ग फिट घास लगाए जाने का काम तेजी से चल रहा है और नगर के सबसे बड़े पटेल उद्यान का हुलिया ही पूरी तरह से बदल दिया जा रहा है, पटेल उद्यान की तरफ जाने वाले मार्ग पर की गई बिजली की सजावट से किसी बड़े शहर के नामी गरामी पार्क जैसा अहसास नसीराबाद वासियों को होने लगा है , पटेल उद्यान का आकर्षक मुख्य द्वार खूबसूरत फुटपाथ, करीने से बनाया गया फ़ौवारा (फाऊंटेन), यहां लगाए गए किस्म किस्म के पौधे, झूले, गजीबो, ओपेन जिम, महिला जिम, पेयजल ,सफाई, स्वच्छता और प्रसाधनों की जनोपयोगी व्यवस्थाये देख कर नगर वासियों को अपने शहर की सुन्दरता पर अब गर्व होने लगा है ये पहली बार हुआ है जब इतने बड़े स्तर पर आमजनों की सुविधाओं और उनके स्वास्थ्य सहित इस शहर के आम आदमी को भी छावनी परिषद प्रशासन द्वारा तरजीह दी जा रही है और नगर वासियों को ज़िंदगी के चन्द लम्हे सुकून से अपनों के साथ गुजारने का मौका दिया जा रहा है।छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छावनी परिषद कर्मचारियों द्वारा सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में घास लगाए जाने का काम भी प्रगति पर है वहीं नगर के निवासियों द्वारा छावनी परिषद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण की मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है और आमजनों का स्वप्न साकार होता दिखाई दे रहा है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।