विश्व में मानवता से बडा कोई भी मजहब नही होताःवाहेदा चिश्ती, व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति द्वारा महन्त श्याम शरण देवाचार्य की अध्यक्षता में सर्वधर्म गोष्ठी
अजमेर (भारत भूमि)– श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर पटटी कटला में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के तत्वावधान में आयोजित सर्वधर्म विश्व शान्ति वैचारिक गोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में धर्म समिति की एडवोकेट वाहेदा चिश्ती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कायनात को बनाने वाली शक्ति के द्वारा विश्व में मानवता से बडा कोई भी मजहब अथवा धर्म नही बनाया है। परमात्मा द्वारा बनाई हुई शक्ति को हम,अल्लाह,वाहेगरू,गाॅड,खुदा ,भगवान,परवरदिगार,अथवा अन्य किसी भी नाम से पुकार सकते हे परन्तु वह सर्वविद्यमान एक ही शक्ति है जो कि हम सबका पालन कर रही है।उसने सबको पा्रकृतिक संसाधन एक समान उपलब्ध करवा रखे कोई भी भेद पक्षपात नही किया है। अध्यक्षता करते हुए महन्त श्याम शरण देवाचार्य ने बताया कि कोई भी इंसान हो यदि वह परमात्मा को पाना चाहता है तो उसको अपना आपा भाव समाप्त करना होगा।
जैन धर्म की श्रीमती कुशाल जैन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महावीर स्वामी ने जीओ और जीने दो की शिक्षा प्रदान की। सरदार बलबीर सिंह ने गुरू ग्रंथ साहिब का संदेश अव्वल अल्लह नूर उपाया कुदरत के सब बन्दे एक नूर ते सब जग उपजिया कौन भले को मन्दे बताया।के.एस डेविड ने ईसा मसीह का संदेश बताया कि बाॅडी इज दी टेम्पुल आॅफ लिविंग गाॅड बताया।
हाजी फजले आमीन चिश्ती गद्वीनशीन ख्वाज गरीब नवाज ने महेश शर्मा, महासचिव रमेश लालवानी,महन्त देवाचार्य,कुशाल जैन,राजेन्द्र मूरजानी,डेविड एवं अन्य का दस्तार बंदी करके इस्तकबाल किया। प्राचीन वैभव लक्ष्मी व पंचमुखी हनुमान मन्दिर आगरा गेट के पण्डित प्रकाश शर्मा,दादा भगवान विचार धारा के रणवीर सिंह,रामेश्वरम मन्दिर के राजेन्द्र मूरजानी,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,यासीन खान सिलावट,विजय शर्मा,आर्य समाज के विद्वान रामस्वरूप रक्षक,चेतन पंवार,ने भी विचार व्यक्त किये।
