Logo
ब्रेकिंग
गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार

छावनी परिषद प्रशासन ने नगर के दुकानदारों एवं व्यापारियों के लिए टीन शेड और चबूतरे हटाने की तारीख बढ़ाई

अब 30जुलाई तक अतिक्रमण हटाने की समय सीमा बढ़ा दी गई है

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद प्रशासन द्वारा नगर के दुकानदारों द्वारा दिए गए सकारात्मक सहयोग के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने की तारीख बढ़ा कर 30जुलाई कर दी है इस अवधि के दौरान स्वयं अतिक्रमण हटाने वालों के खिलाफ छावनी परिषद प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की जाएगी।छावनी परिषद प्रशासन द्वारा नागरिक क्षेत्र, नसीराबाद में रहने वाले नागरिकों और बाजार में स्थित दुकानों के मालिकों किरायेदारों दुकानदारों एवं व्यापारियों से चर्चा उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि वेअपने प्रतिष्ठानों/दुकानों के ऊपर लगे टिन शेड / छज्जे को अधिकतम 2.5 से3 फीट तक ही सीमित रखें। साथ ही, दुकानों के बाहर बनाए गए प्लेटफॉर्म/चबूतरे इस प्रकार निर्मित किए जाएं कि नालियाँ ढकी रह सकें ,इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया है कि नालियों के ऊपर बनाए गए चबूतरों पर चेम्बर ( ढक्कन ) अनिवार्य रूप से लगाया जाएँ, जिससे नियमित सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो ।उपरोक्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु, व्यापारियो के आग्रह पर समय सीमा को बढ़ाकर दिनांक 30 जुलाई, 2025 तक निर्धारित किया गया है।छावनी प्रशासन ने दुकानदारों से स्वयं ही उक्त निर्माणों को नियमानुसार हटाकर सौंदर्यकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है,वहीं जिन व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के सामने फुटपाथ अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्थित रूप से सामान रखकर अतिक्रमण किया गया है। उनसे भी तत्काल प्रभाव से उसे स्वेच्छा से हटा लेने के निर्देश दिए गए हैं।नागरिकों से अपील की गई है कि छावनी क्षेत्र के सौंदर्यकरण एवं सुव्यवस्थित विकास की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम में सभी सहयोग प्रदान करें।यदि निर्धारित समयावधि तक टिन शेड / छज्जा अथवा अतिक्रमण नहीं हटाये गए तो छावनी परिषद द्वारा स्वतः कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्णजिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।