Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

नसीराबाद में लोक देवता गोगा पीर का मेला धूमधाम से भरा श्रद्धालुओं ने निकाली विशाल शोभा यात्रा

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर में रविवार को लोक देवता गोगा पीर का मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ भरा। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय फ्राम जी चौक स्थित शहीद स्मारक से हुआ। इसमें विभिन्न स्थानों के अखाड़ों और निशानों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के मुख्य बाजार होते हुए स्टेशन रोड स्थित नेताजी स्कूल के पास स्थित प्राचीन गोगा मेड़ी पहुंचकर सम्पन्न हुई।गोगा मेड़ी पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें नसीराबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग पहुंचे। मेले में खिलौनों सहित विविध सामग्रियों की दुकानें सजी रही और श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही।इससे पूर्व शनिवार रात को सभी अखाड़ों के निशान ढोल-ढमाकों के साथ शहीद स्मारक पहुंचे, जहां रात्रि जागरण आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों ने भाग लिया और भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों का देर रात तक भक्तजनों ने आनंद लिया। कार्यक्रम में विधायक रामस्वरूप लांबा, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल, उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव, सिटी थाना अधिकारी हुकम गिरी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।