Logo
ब्रेकिंग
प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव का आगाज़, प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठ शुरू गांधी जयंती के अवसर पर छावनी परिषद के तत्वाधान में दी गई गांधी चौक पर बापू को श्रद्धांजलि राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार

सैन्य क्षेत्र में मनाया गया रक्षा बंधन पर्व

रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने सैनिक भाइयों को बांधे रक्षा सूत्र (राखी)

नसीराबाद।( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नसीराबाद में रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस मौके पर आयोजित एक बेहद खास कार्यक्रम में छात्राओं ने सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की , कार्यक्रम के दौरान अनेक सैनिक भाव विह्वल हो गए और सभी की आंखे नम हो गई।रक्षा बंधन कार्यक्रम की पहल करते हुए सरोज बिस्सा के नेतृत्व में स्थानीय सैन्य क्षेत्र स्थित आर्मी यूनिट के आतिथ्य में, कन्या हितकारिणी विद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय, नसीराबाद की छात्राओं व मातृशक्ति ने आर्मी भाइयों की कलाईयों पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की वहीं सैनिकों ने देश की समस्त बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया वहीं स्थानीय बहनों ने सैनिकों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सफलता और सदैव विजय की मंगलकामनाएँ दीं। इस अवसर पर आर्मी यूनिट द्वारा छात्राओं को “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता संबंधी जानकारी दी गई, साथ ही भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आवश्यक परीक्षाओं व प्रक्रिया की जानकारी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में श्रीमती सरोज बिस्सा, हरि प्रिया जोशी,एडवोकेट रेखा खेड़,समाज सेवी ब्रजेश बिस्सा व कन्या हितकारिणी विद्यालय की प्राचार्या सूरज देवी चौहान, राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या अनिता खुराना, व्यापारिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य यूसुफ अली सहित विद्यालय व महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।