Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

नसीराबाद में शहरी सेवा शिविर 15सितम्बर से 2 अक्टुबर तक

 

        वार्ड वार किया जाएगा शिविरों का आयोजन __

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर पालिका के तत्वाधान में सोमवार 15 सितम्बर से आगामी 2अक्टुबर तक “शहरी सेवा शिविर 2025” का आयोजन किया जाएगा इसके लिए शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में नगर पालिका प्रशासक एवं एसडी एम देवी लाल यादव की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।नगर पालिका नसीराबाद के अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट ने बताया कि शिविर का उद्देश्य शहरी नागरिकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जाना और नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ सुन्दर और व्यवस्थित बनाया जाना है, इन शिविरों में सफाई व्यवस्था, सीवरेज मरम्मत, सार्वजनिक स्थानों की प्रकाश व्यवस्था सड़क, पेच वर्क, आवारा जानवरों को पकड़ना, जन्म _मृत्यु, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, फायर एन ओ सी, ट्रेड लाइसेंस, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री स्व निधि योजनाओं सहित अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन पत्र प्राप्त कर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा, शिविर का आरंभ 15 सितम्बर दिन सोमवार को वार्ड 1तथा 2 से होगा 16 सितम्बर को वार्ड नंबर 3एवं 4 में शिविर लगाया जाएगा, जबकि 17 सितम्बर को वार्ड नंबर 5तथा 6 में शिविर लगाया जाएगा इसी क्रम में 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 7 एवं 8 में और 19 सितंबर को वार्ड नंबर 9और 10 में शिविर आयोजित होगा, जिसके बाद 20 सितम्बर को वार्ड संख्या 11 तथा 12 में 23 सितम्बर को वार्ड 13 और 14 में शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद 24 सितंबर को वार्ड संख्या 15 व 16 में तथा 25 सितम्बर को वार्ड संख्या 17 तथा 18में शिविर लगाया जाएगा तथा 26सितम्बर को वार्ड संख्या 19तथा 20में शिविर आयोजित किया जाएगा,, वहीं 27 सितम्बर को नांदला 29 सितम्बर को धौला दाता और 1अक्तुबर को बुबानिया गांव में शिविर आयोजित किया जाएगा , शुक्रवार को उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव की अध्यक्षता में आहुत की गई विशेष बैठक में नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी पिंटू लाल जाट के अतिरिक्त महेंद्र सिंह चौहान, नवीन रिवाड़, लीला धर भाटी, पूजा गुर्जर उपदेश कुमार शर्मा, प्रेम सुख, आकाश, ज्योति यादव सुरेंद्र जाट सहित सफाई शाखा तथा शहरी नरेगा लाभार्थी गण मौजूद रहे नगर पालिका नसीराबाद द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि तारीख वार आयोजित होने वाले इन “शहरी सेवा शिविरो 2025″में उपस्थित हो कर लाभान्वित होने के साथ ही अन्य लोगों को भी सूचित कर शिविर का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।