500कन्याओं की पूजाआरती कर विधिवत रूप से जिमाया जायेगा _
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) फ्रामजी चौक स्थित जीडी टॉवर में रविवार सुबह साढ़े दस बजे सेवा भारती समिति की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जानकारी देते हुए समिति के अमित एरन, गजेन्द्र गोयल और शरद पारीक ने बताया कि कन्या पूजन की समस्त सामग्री फल उपहार तथा बाद में परसादी भोजन आदि की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त हिन्दू सनातन धर्मियों और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है
