Logo
ब्रेकिंग
नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क... किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...

जन सेवा समिति और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया स्वांस रोग शमन शिविर

 

शरद पूर्णिमा पर आयोजित निःशुल्क शिविर में 310 रोगियों को दी गई खीर के साथ औषधि _

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)जनसेवा समिति और,आयुर्वेदिक विभाग के संयुक्त,तत्त्वावधान में शरद पूर्णिमा के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयोजित श्वास रोग निदान शिविर में 310 रोगियों ने खीर के साथ श्वास रोग की औषधि ग्रहण की  जन सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवी प्रवीण चंद गदिया ने बताया कि शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. रमेश मीणा और विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक डॉ. हनुमान मीणा एवं डॉ. रमाशंकर पचौरी द्वारा किया गया। शिविर के आरंभ में सभी अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वैद्यों डॉ. धीरज उपाध्याय, डॉ. हरेंद्रपाल सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रेणुका फुलवारिया, डॉ. रोहिताश
गुर्जर द्वारा शिविर में पहुंचे मरीजों को श्वास रोगों से बचने के उपाय बताए गए। शिविर में अर्द्धरात्रि को दमे रोग की औषधि खीर के साथ रोगियों को वितरित कीगई और गांधी चौक क्षेत्र स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय ने श्वास रोगकी दवा की 435 पुड़िया रोगियों में वितरित की ताकि रोगी घर में खीर बनाकर उसमें दवा मिलाकर इलाज का लाभ,प्राप्त कर सके। शिविर में नीमच, नागौर, मेड़ता, अजमेर, केकड़ी, भीलवाड़ा, देवली, बांदनवाड़ा और नसीराबाद के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। डॉ. धीरज उपाध्याय, गणेश  सिंहल, राजेंद्र राठी, मनोज जैन, सत्यनारायण सिंहल आदि ने अपनी  सेवाएं दी। अंत में अध्यक्ष गदिया द्वारा  सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।