Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

ई आर ओ देवी लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को घोषित मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्यों पर चर्चा कर बनाई गई कार्य योजना 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे उपखण्ड कार्यालय, नसीराबाद के सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) नसीराबाद देवीलाल यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में अधिकारी गण एवं कार्मिकों ने शिरकत की इस बैठक का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोम वार 27अक्टूबर 2025 को घोषित मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा एवं आगामी कार्ययोजना तय करना था इस बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े क्षेत्र के ए .ई.आर.ओ, बी.एल.ओ-सुपरवाइजर्स तथा निर्वाचन शाखा के कार्मिक उपस्थित रहे,बैठक में विशेष रूप से ए.ई.आर.ओ .एवं एस. डी.एम पीसांगन राजीव बड़गुजर, तहसीलदार पीसांगन भागीरथ, तहसीलदार नसीराबाद नानूलाल यादव, तथा नायब तहसीलदार श्रीनगर अजयपाल ने भाग लिया बैठक के दौरान ईआरओ देवीलाल यादव द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों, BLO द्वारा किए जाने वाले कार्यों, Progeny Mapping, मतदाता सत्यापन, एवं ऐप आधारित निगरानी प्रणाली के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया ई आर ओ.ने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कार्मिक आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।