Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

छावनी परिषद सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता ने परिषद सभागार में की जन सुनवाई __

 

नागरिक क्षेत्र के आठों वार्डो केनिवासियों और जन प्रतिनिधियों की समस्याएं सुन कर संबंधित कार्मिकों को दिए निराकरण के निर्देश __

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने सोमवार को छावनी परिषद सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नागरिक क्षेत्र के आठों वार्डो के जन प्रतिनिधियों और आमजन ने सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया जिस पर डॉक्टर नितिश गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को समस्या निवारण हेतु निर्देश दिए जन सुनवाई के दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने उपस्थित लोगों को बताया कि अब तक नागरिक क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों को अंजाम दिया जा चुका है और विकास रथ लगातार आगे बढ़ रहा है जिससे छावनी परिषद द्वारा शीघ्र ही अन्य विकास कार्यों को पूरा कर लिया जायेगा उन्होंने बताया कि अजमेर रोड से स्टेशन हेड क्वार्टर तक, शहीद स्मारक से अम्बेडकर सर्किल तक, तथा शहीद स्मारक से सप्लाई डिपो तक इलेक्ट्रिक पोल लगाए जाएंगे, इसके अतिरिक्त फ्राम जी चौक स्थित राज डेयरी से सिंधी बाजार तक की सड़क, हनुमान चोक से फ्राम जी चौक तक की सड़क, शहीद स्मारक से सेठ तारा चंद सेठी की नसिया तक तथा हनुमान चौक से राजकीय सामान्य चिकित्सालय तक की सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा, इसके अलावा मुख्य बाजार स्थित चवन्नी लाल हलवाई की दुकान से काली माई रोड तक, एम डी टॉवर से जामा मस्जिद तक की सड़क सहित नगर की अन्य सड़कों का निर्माण भी शीघ्र कराया जाएगा जन सुनवाई के दौरान मिशन ग्राउंड क्षेत्र निवासी अनिल अगस्टिन और मार्टीन ने मिशन कम्पाउन्ड में स्ट्रीट लाइट तथा क्षतिग्रस्त पेयजल पाईप लाईन का मामला उठाई जिस पर सीईओ डॉ गुप्ता ने छावनी परिषद फोरमैन सतीश कुमार को उक्त समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिए वहीं  नगर के मुख्य बाजार में अंधेरे की समस्या से अवगत कराया और समाधान की मांग की जिस पर सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता ने अधीनस्थ कार्मिकों को बाजार में अतिरिक्त लाईट लगा ये जाने के निर्देश दिए जन सुनवाई के दौरान अनिल अगस्टिन मार्टीन ज्ञान मेहरा पूर्व पार्षद रोहिताश शर्मा, तरन्नुम अख्तर, सतीश पारचे, महेंद्र पथरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, छावनी परिषद वेरीड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील गदिया आदि मौजूद रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।